पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द से तुरंत राहत दिलाएंगे ये घरेलू तरीके

 पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द से तुरंत राहत दिलाएंगे ये घरेलू तरीके

सेहतराग टीम

महिलाओं में कई तरह के रोग होते है जो पुरूषों में नहीं होता है। उन्हीं में एक है मासिक धर्म। ये रोग महिलाओं को काफी परेशान करता है। क्योंकि पीरियड्स के समय काफी असहनीय दर्द होता है। इसकी वजह से महिलाओं को पेट दर्द करता है। इसके अलावा उल्टी,सिर में दर्द और बुखार भी आ जाता है। ऐसे में इसके दर्द को कैसे कम करें ये बड़ा सवाल है। वहीं अगर आप भी पीरियड्स या मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में इंस्टेंट आराम चाहती हैं तो इसमें कुछ घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आपको पेट दर्द की समस्या में तुरंत आराम मिल जाएगा।

पढ़ें- प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स, सेहत भी फिट रहेगी

पीरियड में पेट दर्द के घरेलू नुस्खे (Home Remedies to Get rid of Stomach Pain in Periods in Hindi):

अदरक

अदरक सर्दी-जुकाम और खांसी के अलावा पेट दर्द में भी फायदेमंद है। इसके लिए बस आप एक गिलास पानी को पैन में डालें। इस पानी में अदरक का एक टुकड़ा डालें और खौलाएं। जब पानी आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें। इस पानी को हल्का ठंडा होने दें और पीएं। इससे पेट दर्द में आराम मिलेगा।

तुलसी के पत्ते

तुलसी का पत्ता भी पेट दर्द को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है। इसके लिए बस 4-5 तुलसी के पत्ते लें और चाय बनाते वक्त अच्छे से खौलाएं। इस चाय को पीने से भी आपको पेट दर्द में राहत मिलेगी। 

पानी की बोतल से सिकाई

पेट दर्द में पानी की बोतल से सिकाई करना भी लाभदायक होता है। इस दौरान महिलाओं के पेट में सूजन भी आ जाती है जिसकी वजह से पेट में दर्द होने लगता है। ऐसे में महिलाएं पीरियड्स के अगर पानी को बोतल से पेट की सिकाई करें तो उन्हें पेट दर्द में राहत मिलेगी 

अजवायन

अजवायन का सेवन भी पेट दर्द में आराम दिलाता है। दरअसल, पेट दर्द में ज्यादातर महिलाओं को एसिडिटी की समस्या हो जाती है। ऐसे में अगर आप अजवाइन को पानी के साथ ले सकती हैं।

नाभि पर लगाएं हींग

हींग बहुत गुणकारी होती है। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि हींग पेट के दर्द में तुरंत आराम दिलाती है। इसके लिए बस आप चुटकी भर हींग लें और उसमें पानी की एक दो बूंद डालें। इसे मिला लें और नाभि में भर लें। इसके साथ ही नाभि के आसपास लगा लें। ऐसा करने के कुछ मिनट बाद भी आपको पेट दर्द में राहत मिलेगी।

 

इसे भी पढ़ें-

ल्यूकोरिया की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।